Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Flash News 30s

  • Case Against the Accused : युवती को भगा ले जाने के आरोपित पर केस

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच दिनों पूर्व अल्पसंख्यक समुदाय की एक युवती के गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। उसके पिता के नामजद आरोप पर पुलिस ने दलित युवक के खिलाफ युवती के अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गांव निवासी युवती के पिता का आरोप है कि खुटहन गांव के उचैना पुरवा निवासी अमित गौतम उर्फ बिंदू का उसके घर आना जाना था। गत 19 नवंबर को परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। तभी घर पहुंच अमित हमारी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • Jaunpur News : मारपीट के मामले में पांच अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी खुर्शीद अनवर खान को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज की है। पुलिस ने यह मुकदमा घायल के पिता की तहरीर पर शुक्रवार की देर शाम दर्ज किया है।

पाराकमाल गांव निवासी फैय्याज अहमद के अनुसार उनके पुत्र सायं साढ़े बजे जौनपुर निवासी अपने मित्र मुकेश पाण्डेय के साथ खेतासराय जा रहे थे। गोरारी रेलवे क्रासिंग के पास चार पांच की संख्या में अज्ञात लोगों ने खुर्शीद को गाली गलौज देते हुए लाठी, डंडे और राड से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

  • Jaunpur News : मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया हिरासत में

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में एक मनबढ़ व्यक्ति ने एक महिला को मारपीट दिया। महिला ने जब पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव के रमेश यादव गांव की ही बिंदु देवी को शनिवार को दोपहर में लगभग 1:30 बजे गाली गलौज देते हुए मारपीट दिया। मामले में उक्त महिला ने डायल ११२ पर कॉल करके पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश यादव को हिरासत में ले लिया। वहीं बिंदु देवी ने थाने पर पहुंचकर इस मामले में प्रार्थना पत्र भी दिया। महिला ने बताया कि इसके पहले  भी उक्त व्यक्ति ने मारपीट की है। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि रमेश को डाट फटकार लगाते हुए पुनः ऐसी गलती न करने की हिदायत देते हुए शांति भंग में चालान कर दिया गया है।