टीवी शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ कुछ महीने पहले ही स्टार प्लस पर शुरू हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. शुरू से ही शो में एक से बढ़कर एक धमाके हो रहे हैं, जो ऑडियंस को कहानी से बांधे हुए है. सीरत के भागने के बाद जब अंगद की साहिबा से शादी हुई तो दोनों के बीच आए दिन नई-नई जंग देखने को मिली. उनके बीच बहुत नफरत भर गई थी. जब चीजें थोड़ी-थोड़ी ठीक हो रही थीं, तब एक बार फिर सीरत की एंट्री हो गई है.गैरी के ठुकराने के बाद सीरत अपनी जान देने की कोशिश करती है. हालांकि, अंगद और साहिबा उसे बचा लेते हैं. अब साहिबा अंगद के सामने गैरी की सच्चाई लाएगी, जिसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आएगा. सीरत के भागने के पीछे गैरी का हाथ था, ये सच्चाई साहिबा अंगद को बता देती है. अंगद गैरी से नाराज होगा और यहां तक कि उसे जोरदार थप्पड़ भी मारेगा. इन सबके होने के बाद अंगद के दिल में एक बार फिर सीरत जगह लेगी और अंगद उसका साथ देने की ठान लेगा. वह यहां तक कहेगा कि गैरी की वजह से उसे साहिबा के साथ शादी का बोझ उठाना पड़ा. ये सब सोचकर साहिबा मन ही मन दुखी हो जाएगी. साहिबा को डर रहेगा कि कहीं अंगद उसे छोड़ न दे. अपने रोल के बारे में साहिबा उर्फ हिमांशी पराशर ने कहा, “अंगद से शादी करने के बाद से साहिबा के लिए यह एक रोलरकोस्टर राइड रही है. कई उतार-चढ़ाव आए, फिर भी वह सच्चाई के लिए खड़ी रहीं और बिना किसी के समर्थन के खुद को सही साबित करने के लिए कड़ा संघर्ष किया. साहिबा हमेशा सच्चाई के लिए खड़ी रही है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों और यह कुछ ऐसा है जो मेरे किरदार में मुझसे मिलता जुलता है.”हिमांशी ने आगे कहा, ‘साहिबा के खुलासे के बाद अंगद ने सीरत की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है. अंगद के इस फैसले से साहिबा के लिए आगे का सफर काफी कठिन होने वाला है. सीरत के अंगद और साहिबा के जीवन में फिर से एंट्री के साथ, मुझे हैरानी है कि क्या यह एंट्री उन दोनों को अलग कर देगी जिन्होंने अभी-अभी एक-दूसरे के कमजोर साइड को देखना शुरू किया था. इन ड्रामों के बीच साहिबा को अंगद के लिए अपनी फीलिंग्स का भी एहसास होगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि अंगद और साहिबा के जीवन में आगे क्या होता है.
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
गैरी की सच्चाई आने के बाद अंगद की जिंदगी में होगी सीरत की एंट्री

Previous article

