Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
HomeमनोरंजनSalman and his father Salim's effigies were burnt : बिश्नोई समाज ने...

Salman and his father Salim’s effigies were burnt : बिश्नोई समाज ने जलाया सलमान व पिता सलीम का पुतला, दी चेतावनी

बिश्नोई गैंग सलमान खान के हाथ धोकर पीछे पड़ी है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। बिश्नोई समाज ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को सलमान खान और सलीम खान का पुतला जलाया, जिसके बाद उन्होंने सलमान को चेतावनी भी दी।

बीते दिनों लॉरेंस के कजिन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि बिश्नोई समाज लॉरेंस के साथ डटकर खड़ा है। वहीं अब शुक्रवार को बिश्नोई समुदाय ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान का पुतला जलाया। उनकी मांग है कि सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में माफी मांगें।

बता दें कि सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान निर्दोष है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा किसी की हत्या नहीं कर सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का बिश्नोई गैंग से कोई लेना-देना नहीं है। बताते चलें कि हाल ही में बिश्नोई समाज ने जोधपुर में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि अगर एक्टर काला हिरण शिकार मामले में उनसे माफी नहीं मांगते तो सनातन हिंदू समाज की तरफ से आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम सात साथ है’ की राजस्थान में शूटिंग हुई थी। इस शूटिंग के बाद सलमान खान और कुछ सितारों के ऊपर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था। हालांकि इस मामले में सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट ने बरी कर दिया है। हालांकि बिश्नोई समाज अब भी उनसे नाराज है और वह चाहता है कि सलमान उनसे माफी मांगे। बिश्नोई समाज ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा कि सलीम खान ने कहा कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया तो हम उन्हें बताना चाहते हैं, ‘हम बिश्नोई हैं, किसी को यूं ही बदनाम नहीं करते हैं.’ उन्होंन ये भी कहा कि सलमान खान इस तरह गलत बयान देकर लोगों को झूठ नहीं बोल सकते।