Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनcameo in Bhool Bhulaiyaa 3 अनीस बज्मी का रिएक्ट : भूल भुलैया...

cameo in Bhool Bhulaiyaa 3 अनीस बज्मी का रिएक्ट : भूल भुलैया 3 में कैमियो करेंगे अक्षय

‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार कैमियो रोल में दिखेंगे। अब डायरेक्टर अनीस बज्मी ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौक पर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में रूह बाबा और मंजुलिका के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर और थ्रिलर का भी धमाकेदार तड़का देखने को मिला। यह फिल्म 1 नवम्बर को रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद यह खबरें सामने आ रही थीं कि ‘भूल भुलैया 3’ में एक्टर अक्षय कुमार कैमियो रोल में नजर आएंगे। लेकिन अब फिल्म के डायरेक्ट ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटव्यू में डायरेक्टर अनीस बज्मी ने फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में अक्षय कुमार के कैमियो रोल पर रिएक्ट किया है। अनीस बज्मी ने कहा, ‘मैं बिना किसी भी हिचकिचाहट के किसी भी समय अक्षय के साथ संपर्क करने में कंफर्टेबल हूं। ‘अनीस ने आगे कहा कि वह उन्हें अक्षय को अप्रोच करने का अधिकार है और वह उन्हें अपनी फिल्मों में काम करने के लिए मना सकते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों का उनके साथ इस तरह का तालमेल है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई किरदार या कैमियो अक्षय पर फिट बैठता है, तो वह उन्हें फिल्म में कास्ट करने पर विचार करेंगे। ‘भूल भुलैया 3’ में एक्टर एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ ही माधुरी दीक्षित भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में माधुरी भी एक चुड़ैल के रोल में दिखेंगी और वह विद्या के साथ मिलकर रूह बाबा की बैंड बजाएंगी।