Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरRapid Firing on Mother and Daughter : बरामदे म सो रही मां...

Rapid Firing on Mother and Daughter : बरामदे म सो रही मां बेटी के ऊपर की ताबड़तोड़ फायरिंग

जौनपुर धारा, तेजीबाजार। जमीनी विवाद में नकाबकोश बदमाशों ने घर के सामने बरामदे में सो रही मां और बेटी के ऊपर की ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी फायरिंग में मां के सीने में गोली लगी। जिसके बाद घायल अवस्था में सीएससी लाया गया जहां गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने बेहतर इलाज के वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल नकाबकोश बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे वही घटना की सूचना पर एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार तेजीबाजार थाना क्षेत्र स्थित बारचौली गांव में बीती रात करीब 2:00बजे घर के सामने बरामदे में सो रही मां और बेटी को नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिसमें रेखा विश्वकर्मा पत्नी फूलचंद्र विश्वकर्मा को दो गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। फिलहाल घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधि कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे फिलहाल यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।