Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरPainful Death of Innocent Girl : अज्ञात वाहन की चपेट में आने...

Painful Death of Innocent Girl : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

  • मां गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर फोरलेन पर पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, वही मां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक़ बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भिवरहा (सुल्तानपुर) निवासी 34वर्षीय दिलजहां पत्नी शहाबुद्दीन अपनी 6वर्षीय बच्ची नूरजहां के साथ शुक्रवार को किसी कार्य से बाजार जा रहीं थीं। दोनों मिरशादपुर फोरलेन पर पैदल सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। जिससे मासूम बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।