आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का बर्थडे था और इसी खुशी में एक पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में रणबीर और आलिया भी तड़का लगाते हुए नजर आए, लेकिन इस मौके पर रणबीर कपूर का गुस्सा पैपराजी पर निकला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पार्टी के बाद अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन तभी उनकी कार के पास कुछ पैपराजी खड़े थे, जिस वजह से रणबीर कपूर के लिए अपनी कार का दरवाजा खोलना भी मुश्किल हो गया था और इसी वजह से उनका गुस्सा पैपराजी पर निकल गया। इस दौरान रणबीर कपूर गुस्से में पैपराजी से पूछते हैं, ‘क्या कर रहो हो? ये सब क्या कर रहे हो। ‘इतना ही नहीं, इसके बाद रणबीर कपूर एक पैपराजी को कार के आगे से हाथ पकड़कर हटा देते हैं और फिर जोर से गेट आउट बोल देते हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Ranbir Kapoor got angry : गुस्से में पैपराजी पर भड़क गये रणबीर कपूर


