Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरrailway track के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

railway track के किनारे मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

जौनपुर धारा, केराकत। औडिहार-जौनपुर रेल प्रखण्ड मार्ग के औरी (नरहन) गांव के रेलवे पटरी के किनारे मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। विदित हो कि राहुल पुत्र कैलाश यादव 20वर्ष सोमवार की देर रात खाना खाकर परिवार को बगैर बताए कही चला गया। वापस ना आने पर परिजनों द्वारा आस पास खोजबीन की गई। मगर कही पता नहीं चल सका। सुबह शौच के लिए जा रही महिला रेलवे ट्रैक किनारे पहुंची तो शव देख चीख पुकार करने लगी। महिला की चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव की पहचान की गई तो राहुल के रूप में हुई। तत्पश्चात परिजनों को घटना की सूचना दी गई।मौत खबर होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंच चीखने चिल्लाने लगे। घटना की सूचना होते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। परिजनों के अनुसार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। बता दें कि मृतक दो भाई व चार बहनों में सबसे छोटा था। बारहवीं की परीक्षा पास कर रोजी रोटी के लिए चेन्नई शहर में रखकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था मृतक दो सप्ताह पूर्व चेन्नई से घर वापस लौटा था।