Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरKerakat News : बंजर भूमि व तालाब के जमीन पर अवैध कब्जे...

Kerakat News : बंजर भूमि व तालाब के जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

जौनपुर धारा, केराकत। एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। लेकिन उसके बाद भी बाद गांव में लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित 5 साल से उच्च अधिकारियो के यहाँ चक़्कर लगा रहे है। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। ज़ब डीएम को एप्लीकेशन देता हूं तो डीएम एसडीएम को फॉरवर्ड कर देते हैं। वहाँ पर जाने के बाद लेखपाल व तहसीलदार के द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दिया जाता है। केराकत थाना के पूरनपुर (भौरा) के चरनाडीह गांव का है। गांव के प्रदीप सिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा बंजर भूमि व तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। जिसको लेकर डीएम ने केराकत एसडीएम को मामले की जांच करने का आदेश दिया। वही एसडीएम ने लेखपाल को जांच करने को कहा। लेकिन लेखपाल के द्वारा आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। तालाब व बंजर भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया है। मकान बन जाने की वजह से लोगों के नालियों का पानी घरों के बाहर इकट्ठा हो जाता है जिसकी वजह से आसपास के रहने वाले ग्रामीणों को बीमारी का डर लगा रहता है। इस दौरान विनोद सिंह, प्रदीप बंसत सिंह, विनय दक्षित, राजनारायण सिंह, उदयभान सिंह, पंचदेव सिंह, संजय सिंह, सिंटू दीक्षित, संतोष वर्मा  मौजूद रहें।