Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
HomeमनोरंजनPushpa 2 का ‘kisik’ गाना रिलीज

Pushpa 2 का ‘kisik’ गाना रिलीज

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा-2’ अनाउंस के समय से ही चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के हर एक अपडेट को जानने के लिए फैंस उत्सुक रहते हैं। बीते रविवार को फिल्म पुष्पा-2 का ट्रेलर पटना में लॉन्च किया गया था। फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए थे। अब मेकर्स ने फिल्म ‘पुष्पा-2’ का गाना ‘किसिक’ रिलीज कर दिया है। गाने में अल्लू अर्जुन के साथ श्रीलीला नजर आ रही हैं। फिल्म ‘पुष्पा 2’ के नए गाने की ‘किसिक’ की बीट आपको डांस करने पर मजबूर कर देगी। फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए गाना ‘किसिक’ उत्साह बढ़ाने के लिए आया है। फिल्म ‘पुष्पा-2’ का गाने ‘किसिक’ में श्रीलीला का स्टाइलिश डांस और अल्लू अर्जुन का खास अंदाज लोगों को दिल जीत रहा है। वहीं, गाने की बीट आपको थिरकने पर मजबूर करे देगी। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि 4 घंटे में 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। बताते चलें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के गाने ‘किसिक’ के लॉन्च का इवेंट चेन्नई में 24 नवंबर यानी रविवार को रखा गया था। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताते चलें कि इस फिल्म की अमेरिका में एडवांस बुकिंग काफी पहले शुरू हो गई थी। ‘पुष्पा-2’ अब तक सबसे ज्यादा टिकट की प्री-सेल करने वाली पहली फिल्म बन गई है। ये फिल्म अमेरिका में 4 दिसंबर को रिलीज होगी। इस तरह से ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का क्रेज है। अभी भारत में इस फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग नहीं शुरू हुई है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।