Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनचौंकाने वाला सवाल : sunita  घर पर नहीं थीं तो गोली किसने...

चौंकाने वाला सवाल : sunita  घर पर नहीं थीं तो गोली किसने मारी?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गोविंदा को बीते दिनों गलती से गोली लग गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद गोविंदा के तमाम चाहने वाले फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे थे। फिलहाल, गोविंदा ठीक हो चुके हैं और शोज और पब्लिक प्लेस में नजर आने लगे। अब गोविंदा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचने वाले हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें गोविंदा ने बताया कि गोली लगने के बाद एक एक्ट्रेस ने उनसे हैरान करने वाला सवाल किया था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर पहुंचे थे। इस दौरान सभी एक्टर्स और कॉमेडियन एक-दूसरे से मजाक करते नजर आए। गोविंदा ने इस दौरान खुलासा किया, ‘गोली लगने के बाद शिल्पा शेट्टी मुझे देखने घर आईं तो मुझसे पूछा चीची ये गोली कैसे लग गई? सुनीता कहां थी? मैंने कहा, सुनीता तो बाहर गई थी मंदिर में तो वो एकदम शॉक होकर बोलीं, तो गोली किसने मारी?’ इसके बाद गोविंदा और शो के दौरान मौजूद लोग जमकर हंसे। इसके बाद कपिल शर्मा ने कहा कि कई बार दोस्त इतना खास होता है कि मुसीबत की वजह भी वही हो जाता है।