Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरProcession of Shri Ram Darbar : प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई...

Procession of Shri Ram Darbar : प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई श्रीराम दरबार की शोभायात्रा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर थाने के बगल स्थित शिव मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व में श्रीराम दरबार प्रतिमा की नगर में भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की प्रतिमा यहां स्थापित की गई। शोभायात्रा थाना के पास से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा के दौरान महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर रथ के पीछे नाचते-गाते व संकीर्तन करते हुए चल रही थी। श्रद्धालुओं ने अपने घरों के छतो शोभा यात्रा पर फूलों की वर्षा की। जगह-जगह महिलाओं ने रथ को रोक कर भगवान श्री राम दरबार की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित मनोज त्रिपाठी महाराज द्वारा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सकुशल संपन्न किया गया। विधि विधान के साथ मंदिर में श्रीराम दरबार प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना के साथ पूर्वाहुति कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिओम केसरी, चंदन मोदनवाल, नागेंद्र मोदनवाल, टिंकू केसरवानी, राकेश मोदनवाल, विशंभर दुबे, संदीप केसरी, महेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र यादव, सलिकराम, सूर्यलाल जायसवाल, महेश चंद केसरी व रानू कुमार आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।