जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद विभाग द्वारा 08जुलाई से शिक्षकों के डिजिटल उपस्थिति का आदेश था। लेकिन जनपद जौनपुर में यह आदेश पूर्णतः हवाहवाई साबित हो रहा है, जहाँ पहले दिन विभाग द्वारा मात्र तीन प्रतिशत शिक्षकों की उपस्थिति का दावा किया गया तो वहीं दूसरे दिन यह संख्या उससे भी कम बताई जा रही है। बता दें कि यहां उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त परिषद शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थिति के प्रथम दिन से ही बहिष्कार की घोषणा की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा तानाशाही फरमान के तहत 08 जुलाई से डिजिटल उपस्थिति (डिजिटल अटेंडेंस) आदेश का उत्तर प्रदेश की प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर प्रांतीय नेतृत्व के आंदोलन के आह्वान के क्रम में पूरी मजबूती के साथ डिजिटल उपस्थिति का पूर्ण बहिष्कार कर रहा है। उक्त आंदोलन के क्रम में समस्त ब्लाक अध्यक्ष/मंत्री के नेतृत्व में सभी ब्लाकों के शिक्षकों ने अभूतपूर्व एकजुटता दिखाते हुए आज दिनांक 08 जुलाई से अपने-अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पठन पाठन का कार्य कर रहे हैं। अपनी उपस्थिति पंजिका पर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, साथ ही अध्यक्ष ने संदेह जताया कि विभाग द्वारा पहले दिन की जो तीन प्रतिशत शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दिखाई जा रही है वह विभागीय छेड़छाड़ से भी सम्भव हो सकता है, क्योंकि हमारे शिक्षक इस तुगलकी फरमान के विरुद्ध पूर्णरूपेण एकजुट हैं। जनपद से सरकार एवं विभाग को एक स्पष्ट संदेश दिया गया है कि डिजिटल उपस्थित तब तक स्वीकार नहीं है जब तक की शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं जैसे, शिक्षक/शिक्षिकाओं को 30ईएल, हाफ सीएल, सप्ताह के दूसरे शनिवार को अवकाश सहित व्यवस्था लागू किये जाने व प्रदेश के शिक्षक/शिक्षिकाओं की पूर्व से लम्बित/बाधित समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान किया जाए व परिषदीय शिक्षक/शिक्षिकाओं का वेतन विसंगति, स्वास्थ बीमा, पुरानी पेंशन बहाली सहित आवश्यक मुद्दों को दूर नहीं किया जाता है तबतक विरोध जारी रहेगा। उपरोक्त आंदोलन के इस क्रम में हम काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जारी रखते हुए आगामी 11जुलाई को इस आदेश के विरोध में शिक्षकों की भारी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Jaunpur News : दूसरे दिन भी शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता


