Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनPriyanka-Nick ने क्रिसमस से पहले की पार्टी

Priyanka-Nick ने क्रिसमस से पहले की पार्टी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद प्रियंका अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ जाती हैं। अब क्रिसमस से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह निक जोनास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका और निक की इन तस्वीरों पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने क्रिसमस से पहले पाटी& की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में प्रियंका रेड कलर का आउटफिट पहनें दिख रही हैं तो वहीं निक जोनास ब्लैक कलर को आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। प्रियंका और निक जमकर रोमांस कर रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘होम’ एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह पोस्ट बहुत ही प्यारा है और पांडा इन तस्वीरों में बहुत हैंडसम लग रहा है। ‘तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सबसे खूबसूरत और वंडरफुल फैमिली प्रियंका चोपड़ा और उनका परिवार’ एक और यूजर ने प्रियंका की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘पांडा ने सारी लाइमलाइट लूट ली है।