Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनएक्ट्रेस की खूबसूरती बनी सबसे बड़ा श्राप

एक्ट्रेस की खूबसूरती बनी सबसे बड़ा श्राप

फिल्मी हसीनाएं अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के जरिए फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनकी खूबसूरती ही उनके लिए अभिशाप बन गइ&। ‘लक बाय चांस’, ‘गुड बॉय बैड बॉय’ और ‘किस्ना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ईशा शरवानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में विवेक ओबेरॉय के साथ फिल्म ‘किस्ना’ से की थी, उन्होंने अपने करियर में कई धांसू रोल किए लेकिन एक समय ऐसा आया जब ईशा ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और इसकी वजह बनी ईशा की खूबसूरती। ईशा शरवानी ने हाल ही में सिद्धाथ& कनन को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ज्यादातर फिल्में केवल उनकी खूबसूरती के कारण मिलते थे। उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसे किरदार मिलते थे, जहां हीरो मुझे बचा रहा है और वह नाच गा रही हैं। अगर आप मेरी फिल्में देखोगे तो मैं या तो डंब लगूंगी या फिर प्रिटी फेस के तौर पर नजर आ रही हूं। मैं वो नहीं बने रहना चाहती थी। ईशा शरवानी ने आगे कहा, ‘झलक दिखला जा के बाद मैंने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद मुझे ‘करीब सिंगल’ में इरफान के साथ एक रोल मिला, जो मेरे लिए बहुत जरूरी था। ईशा शरवानी ने आगे कहा कि महिलाएं सिफ& अपनी बॉडी दिखाने के लिए नहीं बनी हैं, महिलाएं बहुत कुछ कर सकती हैं, जिसका कोई बड़ा इम्पैक्ट हो सकता है। ईशा शरवानी ने आगे कहा कि अब मुझे कोई कॉल नहीं करता। उन्होंने कहा,’इंडस्ट्री में काम पाने के लिए आपको मुंबई में रहना होगा और नेटवक्स& बनाने होंगे। इसके बाद मैंने डिसाइड किया कि अब मैं मुंबई में फुल टाइम नहीं ह सकती हूं। एक्टिंग छोड़ने के बाद उन्होंने डांस और योगा में अपना करियर बनाया और वह इंस्टाग्राम पर भी अपने डांस और योग करते हुए फोटोज शेयर करते रहते हैं।