Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeउत्तर प्रदेशPilibhit Crime News : पीलीभीत पुलिस के हत्थे चढ़ा अफीम तस्कर

Pilibhit Crime News : पीलीभीत पुलिस के हत्थे चढ़ा अफीम तस्कर

उत्तर प्रदेश की पीलीभीत पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके क्षेत्र में फिल्मी स्टाइल का तस्कर सक्रिय है और तस्करी करने के नए-नए तरीके खोजा करता है. जिसको लेकर स्थानीय पूरनपुर पुलिस एसओजी की टीम नेमुखबिर के साथ सक्रिय हुई और इस फिल्मी स्टाइल के तस्कर को धर दबोचा.

दरअसल पीलीभीत के पूरनपुर पुलिस को लगातार सूचना मिली थी कि उसके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अफीम का कारोबार किया जा रहा है. जिसको लेकर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को मजबूत किया. इसी कड़ी में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बरेली के रहने वाले 40 वर्षीय शहादत को चेकिंग के दौरान धर दबोचा. शहादत अपने पैर में पट्टी बांधे हुए था जिसके अंदर इस अफीम को छुपा कर रखा गया था. पुलिस ने अफीम का वजन कराया तो यह 1 किलो निकली जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 25 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है. पुलिस अब इस अफीम तस्कर के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.