Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयPakistan : गूगल ने पाकिस्तान में प्ले स्टोर से हटा दिए कई...

Pakistan : गूगल ने पाकिस्तान में प्ले स्टोर से हटा दिए कई ऐप्स

Google: गूगल अपने यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर हमेशा अलर्ट रहती है, जिसकी वजह से कंपनी समय-समय पर कई बड़े फैसले लेती है. इस बार फिर से कंपनी ने पाकिस्तान में प्ले स्टोर से कई ऐप्स हटा दिए है. डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी (NADRA) ने पाकिस्तानी निवासियों के व्यक्तिगत डेटा के उल्लंघन के संबंध में अमेरिका में स्थित अल्फाबेट ओनड कंपनी के साथ मामला उठाया था. जिसके बाद नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी के उल्लंघन की वजह से Google Play Store ने पाकिस्तान में अपने 14 एप्लिकेशन हटा दिए हैं. जानकारी के मुताबिक NADRA इस मुद्दे को एशिया पैसिफिक के गूगल प्रेसिडेंट स्कॉट ब्यूमोंट, क्षेत्र के कानूनी प्रमुख हियांग चूंग और कंपनी में कस्टमर सॉल्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट स्टेफनी डेविस के ध्यान में लाया था. डॉन के अनुसार Google को लिखे लेटर में NADRA ने कहा कि पाकिस्तान में निवासियों के व्यक्गित डेटा का उल्लंघन हो रहा है. 

गलत तरीके से बेचा जा रहा है डाटा 
इसे एक महत्वपूर्ण और जरूरी मुद्दा बताते हुए NADRA ने कहा था कि Google प्लेटफॉर्म पर होस्ट किए गए और Google Play Store पर मौजूद कई एप्लिकेशन (ऐप्स) से पाकिस्तान के निवासियों का व्यक्तिगत डेटा गलत तरीके से बेचा और शेयर किया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐप NADRA का  नाम और प्रॉडक्ट को अवैध तरीके से इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे यूजर के दिमाग में यह धारणा रहे कि ऐप ऑफिशियल और ऑथराइज्ड है. इसके साथ ही यह NADRA से ऑपरेट किए गए थे.

Google की नीतियों का कर रहे थे उल्लंघन
जानकारी के मुताबिक Google Play Store से ऐप्स हटने के बाद अथॉरिटी ने कहा कि जिन ऐप्स को हटाया गया है उन्होंने उनका नाम और प्रॉडक्ट का अवैध तरीके से उपयोग किया था. जिससे यूजर को यह विश्वास दिलाया जा सके कि ऐप किसी तरह ऑथराइज्ड है और उनसे ऑपरेट किया गया है. उन्होंने कहा कि वह इससे पाकिस्तानी निवासियों से व्यक्तिगत डेटा प्राप्त कर रहे थे और Google की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे.