Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशOTS में लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता सस्पेंड

OTS में लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता सस्पेंड

चंदौली/वाराणसी। विभाग की ओर से पिछले दिनों बिजली बिल की वसूली और ओटीएस की समीक्षा की गई थी। उस दौरान चंदौली जनपद की स्थिति बहुत ही खराब पाई गई थी। इस पर उच्चाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को कार्य में सुधार का निर्देश दिया था।चंदौली जिले के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को विद्युत विभाग के MD शंभू कुमार ने बिजली बिल की वसूली में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की खबर आते ही बिजली विभाग के लोगों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी में बताया जा रहा है कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने चंदौली जनपद में बिजली बिल के वसूली में लगातार निर्देश के बावजूद भी कोई सुधार न करने पर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ जारी आदेश में कहा गया है कि बार-बार निर्देश के बावजूद भी जिले में बिजली बिल की वसूली में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसीलिए यह कार्यवाही की गई है। विभाग की ओर से पिछले दिनों बिजली बिल की वसूली और ओटीएस की समीक्षा की गई थी। उस दौरान चंदौली जनपद की स्थिति बहुत ही खराब पाई गई थी। इस पर उच्चाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता को कार्य में सुधार का निर्देश दिया था, लेकिन उसके बाद भी कोई असर नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता द्वारा राजस्व वसूली में बरती गई लापरवाही के बाद इस तरह की कार्यवाही से पूरे माह में हड़कंप मचा हुआ है। एमडी ने उन्हें निलंबित करते हुए वाराणसी डिस्काम कार्यालय से संबंध कर दिया है।