जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक दुर्घटना महिला समेत दो घायल हो गए। सुल्तानपुर जनपद के महमदपुर निवासी बाइक पर सवार हो जा रही 52 वर्षीया श्यामा देवी सरपतहा थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ पर असंतुलित हो गिर कर घायल हो गयी। वहीं सरपतहा थाना क्षेत्र के बाधगांव निवासी 20 वर्षीय विक्की पुत्र राम जीवन बड़ागांव में पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने श्यामा देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सडक दुर्घटना में महिला समेत दो घायल

Previous article
Next article

