जौनपुर धारा, जौनपुर। परिवार न्यायालय प्रथम कोर्ट में चल रहे एक मुकदमें में भरण पोषण के मुकदमे में फैमिली कोर्ट प्रथम के आदेश से पत्नी शबनम को विदा कराकर पति घर ले गया और उसे कमरा बन्द कर उसके साथ हैवानियत की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर काफी चोटें पहुँचायी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति फिरोज के खिलाफ लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर उसकी एक कॉपी सीजेएम कोर्ट में भेजी गई। बताया जाता है कि शबनम बानों निवासी लाइन बाजार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया कि उसका निकाह फिरोज अंसारी निवासी चंदवक से हुआ था। उसने पति िफरोज की प्रताड़ना से तंग आकर दहेज उत्पीड़न एवं भरण पोषण का मुकदमा दीवानी न्यायालय में दाखिल किया है। भरण पोषण के मुकदमे में फैमिली कोर्ट प्रथम के आदेश से वादिनी न्यायालय से ही 21 अक्टूबर को विदा होकर अपने पति के स्वीकार करने और कहने पर उसके साथ गई। लेकिन पति कपट पूर्वक धोखा देकर उसे लिवा जाने के लिए राजी हुआ था। ससुराल ले जाकर वादिनी को अंधेरे कमरे में बाहर से बंद करके रखा और रात 9:00बजे के कमरे में शराब पीकर पहुंचा और उसके साथ हैवानियत की। मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में गम्भीर चोटें पहुंचाया। 24अक्टूबर को केराकत तहसील ले जाकर जबरन कुछ कागज पर हस्ताक्षर करना चाहा इनकार करने पर वहां भी मारा पीटा और छोड़कर चला आया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Cruelty to his wife, case registered : कोर्ट से विदाई कर घर ले गये पत्नी से की हैवानियत, मुकदमा दर्ज


