Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
HomeमनोरंजनNirahua की बाहों में रोमांटिक हुईं Amrapali

Nirahua की बाहों में रोमांटिक हुईं Amrapali

होली आने से पहले ही भोजपुरी गानों की बहार आ चुकी है। साल 2023 में होली का त्यौहार 8 मार्च को धूम–धाम के साथ मनाया जायेगा। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के होली सॉन्ग ने फरवरी के महीने से ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। भोजपुरी इंडस्टी के जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली के गानों के बिना होली का त्यौहार अधूरा सा है। लोग अभी से होली के गानों को सोशल मीडिया पर सर्च करने लगे हैं। इसी बीच निरहुआ का गाना ‘रंग डलबा त देहब हजार गारी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने को अभी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ‘रंग डलबा त देहब हजार गारी’को निरहुआ और अंतरा सिंह प्रियंका ने एक साथ मिलकर गाया है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस गाने में हमेश की तरह बेहद ही खुबसुरत नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे रोमांटिक होते हुए दिख रहे हैं। इनका रोमांस देख कर फैंस काफी एंटरटेन हो रहे हैं। आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने को इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है इस पर अब तक 4,148,866 से अधिक व्यूज आ चुके हैं।होली के मौके पर भोजपुरी गानों का सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिलता है। आपको बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी इस गाने में काफी शानदार है। गाने के लिरिक्स प्यार लाल यादव द्वारा लिखे गये हैं, जबकि म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है। इस गाने को Nirahua Official नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली एक दूसरे एक संग जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।