Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसत्ता वापसी पर कायस्थों के उत्थान के लिए उठाया जायेगा कदम :...

सत्ता वापसी पर कायस्थों के उत्थान के लिए उठाया जायेगा कदम : रीबू श्रीवास्तव

जौनपुर धारा, जौनपुर। एक निजी कार्यक्रम में जौनपुर पहुंची समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्द्रसेन श्रीवास्तव के आवास पर औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर दर्जनों कायस्थ जनों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत महिला प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समय-समय पर समाजवादी पार्टी कायस्थ समाज के हितों के लिए पार्टी ने ठोस कदम उठाया है। सत्ता में वापसी के बाद हमारी सरकार ने कायस्थों के उत्थान के लिए तमाम तरह की योजनाएं बना रखी है जिसका पूरे कायस्थ समाज को मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से काशी महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव, प्रदेश प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, प्रदेश सचिव  प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, समाजवादी पार्टी के नेता अजय श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ जन उपस्थित रहे।