बॉलीवुड के स्टार कपल रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की राहें अब अलग हो गई हैं। दोनों ने साल 2018 में अपनी डेटिंग लाइफ की शुरुआत की थी, लेकिन अब लगभग चार साल के अंदर दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप ने फैंस को थोड़ा मायूस कर दिया है, लेकिन दोनों से जुड़ी खबरें अब भी कुछ न कुछ आती रहती हैं। बीते दिनों मलाइका के एक पोस्ट ने उनके नए अफेयर का हिंट दिया था, लेकिन अब अर्जुन कपूर ने भी एक नया खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं। दरअसल, सिंघम अगेन के एक्टर अर्जुन कपूर ने मशाबल इंडिया को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने कई फनी सवालों का जवाब दिया। इस इंटरव्यू में अर्जुन कपूर से कई पर्सनल और प्रोफेशनल सवाल किए गए। इस सेगमेंट में अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने किसी दोस्त को आधी रात पर मैसेज किया है? ये सवाल पहले तो अर्जुन सुनते रह गए, लेकिन फिर इस सवाल को अपडेट किया गया। एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपनी एक्स को देर रात मैसेज किया है? इसका जवाब अर्जुन ने हां में दिया। बता दें कि बीते दिन ही मलाइका अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई थी, जिसे देखकर फैंस थोड़ा कंफ्यूज हो गए थे। इस स्टोरी के बाद अब कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो गई है। मलाइका अरोड़ा ने इस स्टोरी में अपने नए प्यार की बात की थी। उन्होंने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया था और तीन ऑप्शन दिए थे। मलाइका के पहले ऑप्शन में सिंगल, रिलेशनशिप और पपपप था और उन्होंने तीसरा ऑप्शन चुना था।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Malaika Arora की जिंदगी में हुई प्यार की Entry?

Previous article


