Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
HomeमनोरंजनGauhar  व Vicky स्टारर फ़ौजी 2 ने पूरा किया नील सतपुड़ा का...

Gauhar  व Vicky स्टारर फ़ौजी 2 ने पूरा किया नील सतपुड़ा का सपना

शाहरुख खान के फिल्मी करियर की शुरुआत कराने वाले टीवी शो, फौजी का सेकेंड पार्ट, फौजी 2 दूरदर्शन पर टेलीकास्ट हो चुका है। 35 साल बाद लौटे फौजी-2 में गौहर खान और विक्की जैन फौजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फौजी-2 में टीवी शो रज्जो फ़ेम नील सतपुड़ा भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। नील सतपुड़ा पहली बार एक फ़ौजी का किरदार निभा रहे है और इसके लिए वो काफ़ी उत्साहित है। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में नील ने बताया की वह शाहरुख खान के शो फ़ौजी का सीक्वल करके ख़ुद को बहुत लकी मान रहे हैं। फ़ौजी 2 में नील सतपुड़ा ‘विजय सचान’ नाम का किरदार निभा रहे हैं जो फ़िल्म की कहानी का अहम हिस्सा है।नीला का किरदार, ‘विजय सचान’ मूल रूप से कानपुर यू.पी.से हैं। वह बहुत ही सरल, ऊर्जावान व्यक्ति हैं जो निडर हैं और भगवान हनुमान का बहुत बड़ा भक्त हैं। उनका सबसे बड़ा सपना सेना में शामिल होकर हमारे देश की सेवा करना है। शो की तैयारी के बारें में नील ने कहा, ‘मुझे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आया जिसके बाद मैं ऑडिशन देने गया। 7-8बार बुलाने के बाद मेरा लुक टेस्ट हुआ और मैं इस रोल के लिए सिलेक्ट हो गया। सिलेक्शन के बाद मैंने अपने किरदार के लिए कड़ी मेहनत की। फौजी किरदार में फिट बैठने के लिए मैंने 3महीने की आर्मी ट्रेनिंग ली और 5 महीने की वर्कशॉप भी जॉइन की। फौजी-2 टीवी शो फौजी का सीक्वल है जिसे शाहरुख खान सर ने किया था और मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे फौजी 2 का हिस्सा बनने का अवसर मिला। फ़ौजी 2 ने नील का न केवल फ़ौजी बनने का सपना पूरा किया बल्कि, रेड कार्पेट पर चलने का सपना भी पूरा किया है। फौजी-2 को प्रमोट करने के लिए नील, 55वें इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया में भी शामिल हुए जहां उन्हें रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने का मौका मिला। फौजी-2 में, फौजियो की लाइफ़ को बड़ी ख़ूबसूरती से दर्शाया गया  है। इस शो में 11 सांग्स है और फ़ौजी 2 का टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने गाया है। फौजी 2 दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है जो सोमवार से गुरुवार रात 9 बजे और वेव्स ऐप पर भी उपलब्ध है।