Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमैजिक की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल; चालक वाहन...

मैजिक की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल; चालक वाहन सहित फरार

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के देवकली बाजार में रविवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय सुचित्रा देवी अपने पुत्र अनुज के साथ सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान केराकत की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मैजिक (ढाला गाड़ी) अनियंत्रित हो गई। वाहन ने पहले पीडब्ल्यूडी के संकेतक बोर्ड और पुलिस बूथ के साइन बोर्ड को क्षतिग्रस्त किया, इसके बाद महिला और उसके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सुचित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

पति बबलू गोड़ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी है।

पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

हादसे के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में पुलिस को काफी प्रयास करना पड़ा। बाद में तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

मृतका अपने पीछे चार पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है तथा पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।