Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलेखपाल दारा सिंह चौहान की मौत, मड़ियाहूं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला...

लेखपाल दारा सिंह चौहान की मौत, मड़ियाहूं में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह उनका शव किराए के कमरे में मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, लेखपाल दारा सिंह चौहान मंगलवार को अपने हल्का क्षेत्र से लौटने के बाद अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। उन्होंने तबीयत खराब होने की बात कहकर अपने किराए के कमरे में आराम करने के लिए चले गए थे।

बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर सहकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के भीतर लेखपाल दारा सिंह चौहान का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल लेखपाल दारा सिंह चौहान की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

लेखपाल दारा सिंह चौहान की अचानक हुई मौत से तहसील कर्मियों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।