Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरनिर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण

  • गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने मंगलवार देर शाम निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, उपलब्ध संसाधनों और निर्माण की गति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए तथा आवश्यक मशीनों और निर्माण सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम का भी अवलोकन किया और निर्देश दिया कि वर्षा के दौरान जलभराव की किसी भी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए।

उन्होंने आवासीय एवं अनावासीय परिसरों से सुचारू जल निकासी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। डीएम ने मल्टीपरपज हॉल एवं हाई सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ ही परिसर में मिट्टी को समतल कर हरित क्षेत्र विकसित करने और बगीचे के रूप में विकसित करने की योजना पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य परिधि दीवार, सर्किल वॉल, पार्टीशन वॉल और कैंपस वॉल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

साइट प्रयोगशाला में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए किए गए ब्रेक टेस्ट एवं क्यूब टेस्ट निर्धारित मानकों के अनुरूप और संतोषजनक पाए गए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि बाउंड्री वॉल के शेष कार्य एक माह के भीतर पूरे किए जाएं तथा ओवरहेड टैंक सहित अन्य निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने मल्टीपरपज हॉल के ग्राउंड फ्लोर स्लैब की कास्टिंग, फायर फाइटिंग सिस्टम और अन्य तकनीकी कार्यों को भी निर्धारित मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निकट लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित करने को कहा, ताकि आकाशीय बिजली से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही निर्माण स्थल पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने तथा हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और सेफ्टी जैकेट जैसे सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुष्पराज सिंह, जेल अधीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण यादव, सहायक अभियंता करूणेश अरोड़ा, देशदीपक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, ठेकेदार एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।