Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
HomeमनोरंजनKL Rahul से पहली बार कैसे मिले थे Suniel Shetty

KL Rahul से पहली बार कैसे मिले थे Suniel Shetty

साल 2019 में पहली बार सुनील राहुल से एयरपोर्ट पर मिले। इस दौरान ही सुनील को पता लगा था कि राहुल भी उनके शहर मैंगलौर से ही हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल की शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर छाइ रहे। इसके बाद अथिया अपने लुक को लेकर चर्चाओं में रही।अब एक्ट्रेस अथिया के पिता सुनील शेट्टी अपने मिक्स मार्शल आर्ट्स रिएलिटी शो Kumite 1 Warrior Hunt से के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्म शो में पहुंचे। शो में सुनील शेट्टी ने दामाद केएल राहुल के बारे में भी बात की और बताया कि केएल राहुल से पहली बार वो कैसे मिले थे।राहुल से पहली मुलाकात पर सुनील शेट्टी ने बताया कि साल 2019 में पहली बार वो राहुल से एयरपोर्ट पर मिले थे। इस दौरान ही सुनील को पता लगा था कि राहुल भी उनके शहर मैंगलौर से ही हैं।एक्टर सुनील शेट्टी को बाद में पता लगा कि राहुल उनकी बेटी अथिया को जानते हैं और दोनों की बातचीत भी होती है। साथ ही एक्टर सुनील शेट्टी ने शो में बताया कि “मेरी उनसे पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई। मैं ये जानकार चौंक गया कि वो मेरे होमटाउन मैंगलोर से हैं। मैं उनका बड़ा फैन था और ये देखकर खुश था कि वो अच्छा कर रहा है।जब मैं घर आया और अथिया और माना (सुनील की पत्नी) से ये बात शेयर की तो उन्होंने ज्यादा कुछ कहा नहीं। उन्होंने बस एक दूसरे को देखा। बाद में माना मेरे पास आई और उन्होंने बताया कि अथिया और राहुल एक दूसरे को जानते हैं।इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने बताया कि “मैं हैरान था कि अथिया ने मुझे इस बारे में नहीं बताया। मैं खुश भी था क्योंकि मैं अथिया से हमेशा कहता था कि वो साउथ इंडियन लड़के से दोस्ती करे। राहुल का घर उस जगह से कुछ ही किलोमीटर दूर है, जहां मैं पैदा हुआ था (मुल्की)। तो ये एक अच्छा इत्तेफाक था।