जौनपुर धारा, केराकत। एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। लेकिन उसके बाद भी बाद गांव में लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित 5 साल से उच्च अधिकारियो के यहाँ चक़्कर लगा रहे है। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। ज़ब डीएम को एप्लीकेशन देता हूं तो डीएम एसडीएम को फॉरवर्ड कर देते हैं। वहाँ पर जाने के बाद लेखपाल व तहसीलदार के द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर भेज दिया जाता है। केराकत थाना के पूरनपुर (भौरा) के चरनाडीह गांव का है। गांव के प्रदीप सिंह ने कहा कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा बंजर भूमि व तालाब की जमीन पर कब्जा कर रखा है। जिसको लेकर कई बार ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। जिसको लेकर डीएम ने केराकत एसडीएम को मामले की जांच करने का आदेश दिया। वही एसडीएम ने लेखपाल को जांच करने को कहा। लेकिन लेखपाल के द्वारा आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। तालाब व बंजर भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिया है। मकान बन जाने की वजह से लोगों के नालियों का पानी घरों के बाहर इकट्ठा हो जाता है जिसकी वजह से आसपास के रहने वाले ग्रामीणों को बीमारी का डर लगा रहता है। इस दौरान विनोद सिंह, प्रदीप बंसत सिंह, विनय दक्षित, राजनारायण सिंह, उदयभान सिंह, पंचदेव सिंह, संजय सिंह, सिंटू दीक्षित, संतोष वर्मा मौजूद रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Kerakat News : बंजर भूमि व तालाब के जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन



