Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरKasturba Residential School : शाहगंज में 8.34करोड़ की लागत से बनेंगे दो...

Kasturba Residential School : शाहगंज में 8.34करोड़ की लागत से बनेंगे दो कस्तूरबा आवासीय विद्यालय

विधायक ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

गरीब तबके की बच्चियों को मिलेगा निःशुल्क शिक्षा, भोजन व आवास का लाभ

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय तहसील क्षेत्र में आठ करोड़ चौंतीस लाख की लागत से दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण होगा। बुधवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने दोनों विद्यालयों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने इस दौरान दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की विशेष कृपा से शाहगंज का विकास गति पकड़ चुका है। जनपद में एकमात्र शाहगंज ही ऐसी विधानसभा है, जहां पर 8.34करोड़ की लागत से खुटहन के ग्रामसभा तिसौली स्थित प्राथमिक विद्यालय, आर्यनगर में यथा शाहगंज (सोंधी) के प्राथमिक विद्यालय, बड़ौना में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें समाज के गरीब तबके की बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही आवास व भोजन की व्यवस्था मिलेगी। इस दौरान उन्होंने शाहगंज में कराए जा रहे अन्य विकास कार्यो की भी चर्चा की। कार्यक्रम में खुशीराम मिश्र, प्रधान ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र निषाद, ईशान जायसवाल(राम), पंचम बिन्द, सुधीर सिंह बब्बू, वंश बहादुर पाल, अशोक बिन्द, अजय सिंह राजू, रविकांत विश्वकर्मा, प्रधान कृष्ण चंद गौतम, कस्तूरबा वार्डेन शाहगंज एकता नीलम, किरण मौर्या व पूजा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।