पत्नी के बीच-बचाव से बची पति विनोद सोनकर की जानजौनपुर धारा, जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे से शुरू हुए विवाद ने खतरनाक झगड़े का रूप ले लिया। बरसठी के तेजगढ़ गांव में विनोद सोनकर बाइक से जमालपुर जा रहे थे, घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि फोन आने पर बाइक घुमाने लगे। इसी दौरान बरसठी की तरफ से आ रहे उज्जवल सिंह से उनकी बाइक भिड़ने से बची, लेकिन इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इस दौरान उज्जवल सिंह ने चाकू से विनोद सोनकर पर हमला कर दिया। विनोद की पत्नी प्रियंका ने बताया कि उज्जवल ने उनके पति की गर्दन पर चाकू से वार किया। प्रियंका के बीच-बचाव करने से विनोद की जान बची, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Jaunpur News : मामूली विवाद के बाद चला चाकू, एक गम्भीर


