Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरकार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने...

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जौनपुर। जेसीज चौराहे पर सड़क हादसा उस समय हो गया जब एक डिलीवरी बॉय ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने जा रहा था। तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के एक दरोगा ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए घायल युवक को गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया।

डिलीवरी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के अभयचंद कलिचाबाद गांव निवासी 18 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पेशे से डिलीवरी बॉय है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह मोटरसाइकिल से एक ग्राहक का ऑर्डर पहुंचाने के लिए लाइन बाजार क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर पहुंचा था।

इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रैफिक दरोगा ने दिखाई इंसानियत

हादसे के बाद युवक के पैर से काफी खून बह रहा था और वह दर्द से तड़प रहा था। मौके पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने बिना देर किए घायल युवक को अपनी गोद में उठा लिया।

दरोगा घायल युवक को गोद में लेकर एम्बुलेंस तक पहुंचे और उसे सुरक्षित अस्पताल भेजवाया। उनकी इस संवेदनशीलता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

घायल धर्मेंद्र यादव को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के पैर में गंभीर चोट आई है।

वाहन और चालक पुलिस हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे चार पहिया वाहन को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous article