Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरभाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथम

भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथम

‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर हुई विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में राधा गिरी द्वितीय और मनीष तृतीय रहे

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विश्वविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने भारत के विकास, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर की छात्रा अभिनव कीर्ति पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, बलूची, केराकत की राधा गिरी द्वितीय और डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय, मुफ्तीगंज के मनीष तृतीय स्थान पर रहे।

गाजीपुर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में समता पीजी कॉलेज की जागृति बरनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी महाविद्यालय की शुभांगी चौबे द्वितीय और वासुदेव यादव तृतीय रहे।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, भाषा और अभिव्यक्ति के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. अनुराग यादव, डॉ. अनुराग मिश्रा, डॉ. उदयभान यादव, डॉ. सूर्योदय भट्टाचार्य और डॉ. शैलेंद्र चौधरी शामिल रहे।

कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ. शशिकांत यादव ने प्रतियोगिता के उद्देश्य की जानकारी दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। संचालन सत्यम त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।