Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसीएचसी अधीक्षक मिले अनुपस्थित, सीएमओ ने रोका वेतन

सीएचसी अधीक्षक मिले अनुपस्थित, सीएमओ ने रोका वेतन

नौपेड़वा, बक्शा और धनियामऊ स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति परखने के लिए बुधवार को सीएमओ ने नौपेड़वा, बक्शा और धनियामऊ स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी नौपेड़वा में चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नौपेड़वा अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता भी पर्याप्त पाई गई। सीएमओ ने मरीजों के ऑनलाइन पर्चे अनिवार्य रूप से बनाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अस्पतालों में जरूरी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने और मरीजों को समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को निर्धारित स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा और धनियामऊ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।