Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने डिवाइडर की सफाई कर रोपे गेंदे के पौधे

छात्रों ने डिवाइडर की सफाई कर रोपे गेंदे के पौधे

सेवा मेरा योगदान अभियान के चौथे दिन स्वच्छता और परिसर सौंदर्यीकरण में जुटे डिप्लोमा छात्र

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में चल रहे ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के चौथे दिन डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता, पौधरोपण और परिसर सौंदर्यीकरण अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर के डिवाइडरों पर उगी सूखी और अनावश्यक घास हटाकर सफाई की। इसके बाद वहां गेंदे के पौधे रोपे गए।

अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कक्षाओं की भी साफ-सफाई की। कक्षा-कक्षों की व्यवस्था सुधारने के साथ उन्होंने परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए श्रमदान किया।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। युवाओं की सहभागिता परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने में उपयोगी है।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. राजकुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा के प्रति जागरूक करना है। वार्डन डॉ. नितेश जायसवाल ने भी विद्यार्थियों की सहभागिता को जिम्मेदारी और सेवा भावना से जुड़ा प्रयास बताया।

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता और पौधरोपण के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर को बेहतर बनाने में योगदान दिया।