Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur SP office siege : पुलिस पर आरोप लगाते हुए किया एसपी...

Jaunpur SP office siege : पुलिस पर आरोप लगाते हुए किया एसपी ऑफिस का घेराव

जौनपुर धारा,जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहां गांव में 22नवंबर को महिला सुभद्रा निषाद की हत्या के मामले में पुलिस की लचर कार्रवाई और आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराएं लगाने को लेकर परिजनों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय का घेराव किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की गंभीर धारा नहीं लगाई और उन्हें बचाने के लिए उन्हें सहयोगी बना दिया। इसके बजाय पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को मुख्य आरोपी बनाकर हत्या का आरोप उस पर लगा दिया। सुभद्रा के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जो तहरीर दी थी, उसमें नामजद आरोपियों को हत्या का दोषी नहीं ठहराया। इसके बजाय, आरोपियों के खिलाफ हल्की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और दो दिन के भीतर उन्हें जमानत मिल गई। आरोपियों के बाहर आने के बाद वे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी कार्यालय के बाहर लगभग एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद, एसपी सिटाr ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी और पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। बता दें कि 22 नवंबर को चोरहां गांव में सुभद्रा निषाद का शव सुबह लगभग 10 बजे क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी सरिता ने सुभद्रा की हत्या की थी। सरिता का सुभद्रा के बेटे विशाल से अवैध संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। सुभद्रा इस रिश्ते के खिलाफ थी, जिसके कारण सरिता ने सुभद्रा की हत्या कर दी। इस मामले में सरिता के पिता और भाईयों ने भी उसका साथ दिया और शव को ठिकाने लगाया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।