Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : पर्यावरण असंतुलन पर चिंता : डॉ.सुशील कुमार

Jaunpur News : पर्यावरण असंतुलन पर चिंता : डॉ.सुशील कुमार

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन, पश्चिम बंगाल के पर्यावरण विज्ञान विभाग के आचार्य डॉ.सुशील कुमार ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार साझा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय असंतुलन एक गम्भीर समस्या बन चुका है, और इससे निपटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। डॉ.सुशील कुमार ने बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देने पर बल दिया ताकि भविष्य की पीढ़ी पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सके। उन्होंने राजधानी दिल्ली का उदाहरण देते हुए औद्योगिक विकास के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला, जहां प्रदूषण ने जीवन को कठिन बना दिया है। इसे रोकने के लिए हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना और वायुमंडल को स्वच्छ बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र के असंतुलन पर चिंता जताते हुए जल, जंगल, और जमीन को संरक्षित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ.राज बहादुर यादव, डॉ.श्याम कन्हैया व डॉ.शशिकांत यादव भी उपस्थित रहे।