Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरस्मार्ट मीटर के खिलाफ जौनपुर में AAP का प्रदर्शन, पदयात्रा और प्रतिमा...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जौनपुर में AAP का प्रदर्शन, पदयात्रा और प्रतिमा दहन

पदयात्रा और प्रतीकात्मक प्रतिमा दहन

स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच आम आदमी पार्टी की जौनपुर इकाई द्वारा रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से अंबेडकर तिराहे तक पदयात्रा निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘स्मार्ट मीटर चीटर है और ‘स्मार्ट मीटर बंद करो’ जैसे नारे लगाते हुए विरोध जताया।

पदयात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक प्रतिमा का दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता और किसानों का आर्थिक शोषण कर रही है।

उन्होंने कहा कि गलत बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था के कारण गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने इसे ‘जनता की जेब पर सीधा हमला’ बताते हुए कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर व्यवस्था वापस नहीं ली जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि इस व्यवस्था से घरेलू उपभोक्ताओं, विशेषकर महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से इस प्रणाली की तत्काल समीक्षा की मांग की।

वहीं महासचिव विनोद प्रजापति ने स्मार्ट मीटर योजना को अव्यवस्थित और जनविरोधी बताते हुए कहा कि बिना पर्याप्त परीक्षण और पारदर्शिता के इसे लागू किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में विनय यादव, अश्वनी श्रीवास्तव, अनिल यादव, सुभाष चंद्र गौतम, इस्लाम खान, बबलू गुप्ता, तीर्थ राज यादव, विनोद कुमार यादव, शिवांशु जायसवाल, साजिद, इंद्रसेन यादव, नागेंद्र गौतम, संतलाल यादव, सुक्खू, नरेंद्र, विशाल यादव सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।