Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधीरज जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय आर्ट फेयर में सराहना, मुंगराबादशाहपुर का बढ़ाया मान

धीरज जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय आर्ट फेयर में सराहना, मुंगराबादशाहपुर का बढ़ाया मान

मुंगराबादशाहपुर। दिल्ली के आगा खान हॉल में कला स्पंदन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कला स्पंदन आर्ट फेयर-2026 में नगर के युवा चित्रकार धीरज कुमार जायसवाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस भव्य कला प्रदर्शनी में भारत के साथ नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश के कई प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया, जहां देश-विदेश से आए हजारों कला प्रेमियों ने भाग लिया।

पेंटिंग्स ने खींचा सबका ध्यान

धीरज जायसवाल की पेंटिंग्स ने दर्शकों और निर्णायक मंडल का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उनकी कलाकृतियों में भारतीय संस्कृति, लोक जीवन, आध्यात्मिक चेतना और ग्रामीण परिवेश का जीवंत चित्रण देखने को मिला। रंगों का संतुलन, सूक्ष्म रेखांकन और भावनात्मक अभिव्यक्ति उनकी कला की प्रमुख विशेषताएं रहीं।

विदेशी मेहमान भी उनकी कला से प्रभावित हुए और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए आयोजकों ने उन्हें सम्मानित भी किया।

वापसी पर हुआ भव्य स्वागत

आर्ट फेयर से लौटने के बाद रविवार को मुंगराबादशाहपुर स्थित उनके आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सर्व वैश्य समाज क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष राजकुमार उमरवैश्य, सलाहकार आलोक गुप्ता पिंटू, सभासद इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, संदीप केसरी, रंजीत गुप्ता सहित कई लोगों ने उन्हें अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा

सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि धीरज की कला में भारतीयता की आत्मा झलकती है और वे युवा कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

धीरज जायसवाल ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय कला को वैश्विक मंच पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत माता-पिता को दिया।