Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरसेवा संकल्प अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान, सड़कों से हटाया कूड़ाखड़का...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान, सड़कों से हटाया कूड़ाखड़का तिराहे से लोहिया पार्क तक सफाई, दुकानों के सामने रखवाए गए कूड़ेदान

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान और महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झाड़ू और सफाई उपकरणों के साथ सड़कों की सफाई की तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अभियान की शुरुआत खड़का तिराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग से लाइन बाजार होते हुए वाजिदपुर और लोहिया पार्क तक सफाई की। सड़क किनारे जमा कूड़े को जेसीबी की मदद से उठवाकर डंपर में भरवाया गया और निर्धारित स्थान पर भेजा गया। अभियान का समापन पॉलिटेक्निक चौराहे के पास लोहिया पार्क के समीप हुआ।

इस दौरान सड़क किनारे स्थित खानपान की दुकानों और मंदिरों के सामने बड़े कूड़ेदान रखवाए गए। दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की गई कि वे दुकानों तथा आसपास निकलने वाला कचरा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें। आयोजकों के अनुसार, नगर पालिका के कर्मचारी प्रतिदिन इन कूड़ेदानों से कूड़ा उठाएंगे।

कार्यक्रम में स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा गया कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं ने ‘स्वच्छ जौनपुर, सुंदर जौनपुर, विकसित भारत’ संदेश लिखी टी-शर्ट पहनकर अभियान में भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, सुशील मिश्रा, धनंजय सिंह, मुकेश सिंह डोभी, श्याम राज सिंह, डॉ. आरएन त्रिपाठी, पीयूष गुप्ता, राममोहन सिंह, धीरू सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजीत सिंह, राजेश सिंह, डॉ. विनोद कन्नौजिया, दिनेश तिवारी, श्रवण सिंह, विनोद सिंह, नीरज सिंह, रत्नाकर सिंह और शशि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।