Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरJaunpur Road Accident: बक्शा में भीषण हादसा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

Jaunpur Road Accident: बक्शा में भीषण हादसा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

जौनपुर। जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव के पास हुआ, जिसने एक परिवार का इकलौता सहारा छीन लिया।

जानकारी के अनुसार, बैसपार निवासी रोहन सोनकर सुबह बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और गलत दिशा से आ रही बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

परिजनों के अनुसार, मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।