Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरJaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान,...

Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में

जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आवारा सांड अक्सर सड़क किनारे खड़ी बाइक और अन्य वाहनों पर चढ़ जाते हैं, जिससे वे गिरकर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

हाल ही में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक सांड वाहन को गिराते हुए दिखाई दे रहा है।

व्यापारियों और राहगीरों का कहना है कि यह समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

कई बार सांडों के हमले में लोग घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़ा जाए, ताकि जनहानि और नुकसान को रोका जा सके।