Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरAkshaya Tritiya: जौनपुर के ज्वेलरी बाजार में जबरदस्त खरीदारी, गहना कोठी से...

Akshaya Tritiya: जौनपुर के ज्वेलरी बाजार में जबरदस्त खरीदारी, गहना कोठी से कनिष्क तक उमड़ी भीड़

जौनपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जौनपुर का सर्राफा बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया। सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद शहर के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन जमकर खरीदारी हुई।

गहना कोठी की विभिन्न शाखाओं—कोतवाली चौराहा, सद्भावना पुल और कचहरी रोड—पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा रहा। संचालकों के अनुसार, शुद्धता और हॉलमार्क ज्वेलरी के प्रति ग्राहकों का भरोसा इस बार भी मजबूत रहा। विशेष छूट और आकर्षक डिजाइन ग्राहकों को खूब लुभा रहे हैं।

वहीं कीर्ति कुंज ज्वेलर्स चहारसू चौराहा और 91.6 गोल्ड पैलेस नखास में भी भारी भीड़ देखने को मिली। व्यवसायियों का कहना है कि ग्राहकों ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में प्राथमिकता दी है। ज्वेलरी की शुद्धता जांचने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

कनिष्क ज्वेलर्स और जेवर महल में भी ग्राहकों की शानदार मौजूदगी रही। यहां विशेष ऑफर और मेकिंग चार्ज में छूट का लाभ उठाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। डायमंड ज्वेलरी, लाइटवेट गोल्ड सेट और पारंपरिक डिजाइन ग्राहकों की पहली पसंद बने रहे।

व्यवसायियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के धार्मिक महत्व और वैवाहिक सीजन के चलते बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोने के ऊंचे दामों के बावजूद ग्राहकों ने खरीदारी में कोई कमी नहीं की और जिले में करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया जा रहा है।