Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News संयुक्त सचिव ने किया स्वास्थ्य व एएनएम केन्द्रों का निरीक्षण

Jaunpur News संयुक्त सचिव ने किया स्वास्थ्य व एएनएम केन्द्रों का निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारत सरकार के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव डॉ.मनस्वी कुमार ने बुधवार को जौनपुर के गोधना बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम केंद्र का निरीक्षण किया, तथा लगभग दो घंटे तक केंद्र पर मौजूद रहे। डॉ.मनस्वी कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा गुप्ता से बातचीत कर केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने आयुर्वेद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों को इसके लाभ के बारे में प्रेरित करने के लिए भी कहा। निरीक्षण के दौरान, उन्हें एएनएम केंद्र पर नार्मल प्रसव होने की जानकारी मिली, जिसे देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और एएनएम शशिबाला गौतम की सराहना की। डॉ.मनस्वी कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा गुप्ता के कार्य से संतुष्ट होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी सौंपा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, सीडीओ साई तेजा, एसडीएम मछलीशहर कुमार गौरव, वीडियो मछलीशहर सचिन भारतीय, अधीक्षक मछलीशहर डॉ.मेजर तपिस कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।