जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर अंडरपास के समीप परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर मनबढ़ युवको ने हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्र का मेडिकल मुआयना करवाते हुए पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ऊदपुर गेल्हवा निवासी 14वर्षीय दिलशाद अली पुत्र अब्दुल अजीज बदलापुर से परीक्षा देकर घर लौट रहा था। वह जैसे ही सरोखनपुर अंडरपास के समीप पहुंचा कि पहले से घात लगाकर बैठे मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया।मां की तहरीर पर पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल मुआयना कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।
― Advertisement ―
लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, 21 केंद्रों पर होंगे करीब 10 हजार परीक्षार्थी शामिल
जौनपुर में 21 मई को होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें करीब 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
Jaunpur News : परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर मनबढ़ युवको ने किया हमला



