Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : रिश्वत लेती महिला लेखपाल का वीडियो वायरल

Jaunpur News : रिश्वत लेती महिला लेखपाल का वीडियो वायरल

  • योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को लगा रहा पलीता

जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध महिला लेखपाल रेनू गुप्ता का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से तहसील शाहगंज में हड़कंप मच गया है।

बताया जाता है कि उक्त चर्चित महिला लेखपाल द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मोटी रकम की धन उगाही काफी दिनों से की जा रही थी। किसी भुक्त भोगी द्वारा इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर देने से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जहां योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करते हुए लोगों की समस्त सुविधाएं निशुल्क कर रही है, वहीं दूसरी ओर शासन के जिम्मेदार अधिकारी उनकी मंशा पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रशासन के जिम्मेदार भी इस घटना पर जवाब देने से कतरा रहे हैं, वहीं लोगों ने महिला लेखपाल पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस सम्बंध में जब उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से बातचीत किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण हमारे संज्ञान में है और उक्त लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।