Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : खड़ी ट्रक में कार ने को मारी टक्कर, पुत्री...

Jaunpur News : खड़ी ट्रक में कार ने को मारी टक्कर, पुत्री सहित दम्पति घायल

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास बुधवार को एक कार ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी, जिसमें दम्पकत सहित पुत्री घायल हो गयें। टोलप्लाज़ा की एम्बुलेंस से घायलों को ट्रामा सेंटर हौज भेजा गया। बताया जाता है कि सुल्तानपुर के पीढ़ी गांव निवासी राजकुमार यादव अपनी पत्नी सरोज यादव तथा पुत्री अंजली यादव 19वर्ष के साथ किसी कार्य से वाराणसी जा रहे थे। वो लोग टोल प्लाज़ा पर टोलटैक्स देकर जैसे ही कार आगे बढ़ाया कि अचानक डिवाडर पर चढ़ गया व सामने ही पटरी पर खड़ी ट्रक से टकरा गयी। कार में सवार दोनो महिलाओं का सिर फट गया। राजकुमार घायल हो गए। टोलप्लाज़ा के कर्मियों ने तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर पर भेज, जहाँ उनका उपचार जारी है।