Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : यातायात नियमों की दिलाई गई शपथ

Jaunpur News : यातायात नियमों की दिलाई गई शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को यातायात पुलिस ने नगर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जेसीज चौराहे पर शिविर लगाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई, जबकि गुलाबी देवी इण्टर कॉलेज में स्कूली बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। गुलाबी देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने यातायात नियमों को लेकर प्रतीक चिन्ह बनाए। बच्चों की इस रचनात्मकता की यातायात पुलिस ने खूब तारीफ की। क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह और यातायात प्रभारी निरीक्षक जीडी शुक्ला ने सड़क पर तीन पहिया, चार पहिया और दोपहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने जैसे नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वाहन चालकों को बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने से सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होती है।कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। काली फिल्म लगे वाहनों का चालान काटा गया और मौके पर ही फिल्म हटवाई गई। तीन सवारी लेकर चलने वाले मोटरसाइकिल चालकों को चेतावनी दी गई। सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों को कड़ी फटकार लगाई गई और कुछ के खिलाफ चालान भी किया गया।