Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरJaunpur News : यातायात जागरूकता के तहत 1338 वाहनों का हुआ चालान

Jaunpur News : यातायात जागरूकता के तहत 1338 वाहनों का हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को माँ दुर्गा जी इण्टर कालेज में यातायात माह के दौरान जागरुकता कार्यक्रम के साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही में 1338 वाहनों का चालान किया। यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान माँ दुर्गा जी इण्टर कालेज में 400 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी। साइबर सेल से आरक्षी संग्राम यादव के द्वारा साइबर अपराध व उसके बचाव के बारे में बच्चों को जागरुक किया गया। मिशन नारी शक्ति शाखा से महिला आरक्षी शालिनी त्रिपाठी के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरुक किया गया। इसी क्रम में शहर के मुख्य मार्गों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। इस दौरान बिना हेलमेट के 1120, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 46, तीन सवारी पर 31, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 11, मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलाने पर 13, खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट के प्रयोग पर 9, वाहन में काली फिल्म पर 1, बिना डी.एल. वाहन चलाने 6, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग 1, ओवर स्पीड पर 1, नो पार्किंग पर 24, सहित अन्य धारा मे 75 वाहनों का चालान किया गया।