जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन पर खर्गसेनपुर गांव के जनहित सेवा संस्थान के संस्थापक सत्यप्रकाश चौबे का मुंबई से वापसी पर केराकत रेलवे स्टेशन पर जनहित सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सम्मान किया। बताते चलें जनहीत सेवा संस्थान के संस्थापक सत्य प्रकाश चौबे अपने कर्म से पूरे क्षेत्र में जाने व पहचाने जाते हैं। संस्था के माध्यम से संस्थापक ने कई ऐसे काम किए हैं जो सराहनीय है। जैसे शिक्षा के प्रति बच्चों को उत्साहित करना, दीन दुखियों, गरीबों व बुजुर्गों को कंबल वितरण करना ऐसे तमाम बहुत सारे कार्य संस्था के माध्यम से अध्यक्ष शमशेर बहादुर व सत्य प्रकाश चौबे दिन प्रतिदिन करते रहते हैं। जिससे उनका गांव में मान सम्मान बढ़ रहा है। कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला संस्थापक मुंबई से अपने गांव आ रहे हैं तो कार्यकर्ता अनुज कुमार, पवन कुमार, संदीप, संजीव सिंह, गोलू गुप्ता, बालचंद विश्वकर्मा, अमरनाथ खैरवार, संगम खैरवार, साहिल शर्मा, रामचंद्र सरोज आदि सदस्यगण व ग्रामवासी सुबह ही रेलवे स्टेशन केराकत पहुंचकर स्वागत सम्मान किया। संस्थापक ने सबको धन्यवाद दिया और कहा कि मैं इस योग्य नहीं हूं कि आप लोग मेरा इतना मान सम्मान कर रहे हो यह तो हर इंसान का फर्ज है कि अपनी कमाई से अपने घर परिवार को देखते हुए कुछ गरीब दुखियों की सेवा में भी योगदान करें और उन्होंने कहा की ठंड पड़ने लगी है बहुत ही जल्द चिन्हित करके जो पात्र हैं उन्हें कंबल वितरण किया जाएगा।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur News : मुंबई से वापसी पर ग्रामीणों ने स्टेशन पर किया जोरदार स्वागत



